ADS

KVS Admission 2024: फर्स्ट क्लास में एडमिशन के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र, जानें- पूरी जानकारी

 अगर आप इस साल अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में पहले कक्षा में करवाना चाहते हैं, तो पहले जान लें, बच्चे की क्या उम्र होनी चाहिए और एडमिशन प्रोसेस कब से शुरू किए जाएंगे। माता-पिता अधिक जानकारी

@KVSDELHILIVE


Kendriya Vidyalaya Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय संगठन, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारत के केंद्रीय सरकारी स्कूलों का एक ग्रुप है, जो अपने शिक्षा के स्तर को लेकर प्रसिद्ध है। वहीं जिन माता- पिता को अपने बच्चे का दाखिला इस साल कक्षा पहली  में करवाना है, वह जान लें, केंद्रीय विद्यालय कक्षा पहली में एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?  

आपको बता दें, केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 1 में दाखिला लेने के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 6 साल होनी चाहिए। इससे कम उम्र के छात्रों के लिए एडमिशन  फॉर्म अस्वीकार कर दिए जाएंगे। हालांकि, 1 अप्रैल तक 6 साल के होने वाले छात्रों के फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। गौरतलब है कि कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

मार्च के महीने की शुरुआत हो चुकी है, वहीं कुछ समय बाद केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। माता- पिता एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर भी जा सकते हैं। वहीं अगर रिपोर्ट्स की माने तो केवीएस में 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए एनरोलमेंट प्रोसेस 27 मार्च, 2024 से शुरू हो सकता है और 17 अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है। इसी के साथ बता दें,  केंद्रीय विद्यालय में नॉन रेजिडेंट इंडियंस ((NRI) के आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने के इच्छुक माता-पिता को आयु मानदंडों का पालन करना होगा और एडमिशन प्रक्रिया के संबंध में किसी भी घोषणा के लिए आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट रहना होगा। 


KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में किस उम्र तक एडमिशन मिलेगा? नियम की अनदेखी करने पर नहीं मिलेगी सीट


(KVS Admission 2024 Class 1). केवीएस यानी केंद्रीय विद्यालय की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूलों में की जाती है (Kendriya Vidyalaya Admission). केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया आसान नहीं है. केवीएस फॉर्म भरने से लेकर एंट्रेंस टेस्ट तक में छोटी सी भी गलती होने पर एडमिशन रिजेक्ट कर दिया जाता है केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? यहां जानिए इस सवाल का जवाब.

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024-25 से जुड़ी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर चेक कर सकते हैं. केवीएस एडमिशन 2024-25 नोटिफिकेशन भी इसी पर जारी किया जाएगा (Class 1 Age Limit). हालांकि उससे पहले अभिभावकों को यह पता होना चाहिए कि केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है.

KVS Admission 2024: भारत में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं?
केंद्रीय विद्यालय संगठन केंद्रीय सरकारी स्कूलों का एक समूह है. इनका संचालन केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है. भारत के विभिन्न राज्यों में कुल 1243 केंद्रीय विद्यालय हैं. इनके अलावा 3 केंद्रीय विद्यालय काठमांडू, मॉस्को और त्रेहान यानी विदेशों में भी हैं (KVS Abroad). सभी केंद्रीय विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं (CBSE Board Schools). केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर, 1963 को की गई थी.

KVS Admission 2024: क्लास 1 में किस उम्र के बच्चे को दाखिला मिलेगा?
केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में बच्चे का एडमिशन करवाने से पहले न्यूनतम उम्र सीमा की जानकारी होनी चाहिए. केवीएस क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 6 साल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए (KVS Class 1 Admission Age Limit). इससे कम उम्र के स्टूडेंट्स का एडमिशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. 1 अप्रैल को 6 वर्ष की आयु पूरी करने वाले स्टूडेंट्स को भी एडमिशन दिया जाएगा. वहीं, क्लास 9 और 11 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है.

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
केंद्रीय विद्यालय में फिलहाल एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है (KVS Admission Process 2024-25). लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केवीएस में एडमिशन की प्रक्रिया 27 मार्च, 2024 से शुरू हो जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर आवेदन करना होगा. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया 17 अप्रैल, 2024 को खत्म हो जाएगी. केवीएस में एनआरआई स्टूडेंट्स को दाखिला नहीं दिया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments