ADS

KVS Notification 2021: प्रवेश प्रक्रिया से भर्ती तक यहां पढ़ें केवीएस के सारे अपडेट

 KVS Notification 2021: इसके अलावा संगठन ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की भी घोषणा की थी। यह यमुनानगर का पहला केंद्रीय विद्यालय होगा।



केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भारत सरकार के अनुमोदन पर 50 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने का फैसला लिया था।


KVS Notification 2021: केंद्रीय विद्यालय संगठन एक ऐसा संगठन है जो कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है। हाल ही में केंद्रीय विद्यालय संगठन कक्षा 1 की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षा 2 में एडमिशन शुरू करने वाला था लेकिन बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से इस प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा। इसके अलावा कक्षा 9 के लिए होने वाली एडमिशन प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया गया। अब कोरोना स्थिति में सुधार के बाद कक्षा 9 में बिना टेस्ट के एडमिशन लेने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा संगठन ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की भी घोषणा की थी। यह यमुनानगर का पहला केंद्रीय विद्यालय होगा। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में 3 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भारत सरकार के अनुमोदन पर 50 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने का फैसला लिया था। जिला प्रशासन द्वारा भूमि का आधिपत्य केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में कर दिए जाने के कारण निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है

केंद्रीय विद्यालयों में टीजीटी के पद पर भर्ती होनी है। हालांकि, संगठन द्वारा अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। नोटिफिकेशन केवीएस की आधिकारिक kvsangathan.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। साल 2021 में सातवां पे कमीशन लागू होने के बाद टीजीटी बी ग्रुप के टीचर को 44,900 रुपए – 1,42,400 रुपए का वेतन मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Post a Comment

1 Comments

  1. Sir g mere son ka MP quota Varanasi admission is done ka EMAIL letter 3 4 bar mere mail per aaa Chuka hai lekin aaj tak Varanasi MP manniya Shree Narendra Modi g ka feedback show nahin kar rahe hai. Details- Father Name-.
    Rajeev Kumar Singh. Son Name,,- Harshit Kumar Singh standard -Class ,9

    ReplyDelete